चितौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर 50 बेड अल्पसंख्यक छात्रावास की स्वीकृति जारी

चित्तौड़गढ़। इस छात्रावास के निर्माण के लिए 2 करोड़ 80 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति भी दी गई है जिसकी शीघ्र वित्तीय स्वीकृति जारी होकर निविदा आमंत्रित कर दो मंजिला अल्पसंख्यक बालक छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।
जयपुर प्रवास पर रहे राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा की चितौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को बेहतरीन शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान सरकार प्रतिबद्ध है। चितौड़गढ़ में जवाहर नवोदय विद्यालय की तर्ज पर 50 बेड का आवासीय विद्यालय अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावास खोले जा रहे हैं। 

राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न ब्लॉक एवं जिला मुख्यालय पर अल्पसंख्यक बालक-बालिकाओं के छात्रावास बनाए जा रहे हैं। राजस्थान सरकार अल्पसंख्यक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए शिद्दत से प्रयास कर रही है जो क्षेत्र में पिछड़े हुए हैं, यहां के अल्पसंख्यक वर्ग की बेहतरीन शिक्षा के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चलाकर कार्य कर रही है।
चितौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर राज्य सरकार की बजट घोषणा को लेकर अल्पसंख्यक मामलात विभाग ने आवासीय बालक छात्रावास स्वीकृत किए हैं  इससे निश्चित तौर पर अल्पसंख्यक वर्ग के बालको को बेहतरीन शैक्षणिक सुविधाओं के साथ गैर शैक्षणिक, खेलकूद, रहने एवं भोजन की व्यवस्था मिल सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ