चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ में समस्त व्यापारी संगठनों को जोड़कर एक व्यापार महासंघ की स्थापना होने जा रही है। पिछले माह 28 जुलाई 2023 को खरडेश्वर महादेव में हुई मीटिंग के अंतर्गत सभी संगठनों ने उपस्थित होकर के व्यापार महासंघ की स्थापना हो ऐसी भावना व्यक्त की थी। वहां उपस्थित सभी संस्था के पदाधिकारियों ने इसे वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए पुरजोर से कहा था कि चित्तौड़ के समग्र व्यापारिक संगठनों को मिलाकर एक व्यापार महासंघ का गठन किया जाए जिससे सभी व्यापारिक संगठनों में आने वाली समस्याएं परेशानियां को एक मंच के द्वारा सुलझाया जा सके। महासंघ के गठन से सामाजिक स्तर पर सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी होकर के व्यापार महासंघ एक मिसाल कायम कर सकें इन सभी संगठनों की भावनाओं के अनुरूप व्यापार महासंघ के गठन के लिए सभी व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों के पास सूचना पत्र पहुंचाए जा रहे हैं। संगठनों को अपने व्यापार संगठन की सूचना एवं अग्रणी सदस्यों की उपस्थिति की सूचना प्रदान करनी है। सभी संगठनों के पदाधिकारी ने एक साथ मिलकर सूचना पत्र सभी जगह पहुंचाने का कार्य किया। इसमें किराना कपड़ा रेडीमेड ज्वेलर्स, सैनिटरी , मोबाइल, हार्डवेयर मशीनरी संगठनों के पदाधिकारी एक साथ सभी जगह सूचना पत्र देने पहुंचे। आगामी 12 अगस्त शनिवार को व्यापार महासंघ की मीटिंग का आयोजन श्रीनाथ गार्डन सेतु मार्ग पर श्याम 5 बजे रखी गयी है। पत्र वितरण करने वालों में सुरेश कुमार जैन, राकेश जेतलिया, लोकेश डांगी, ऐवंत मेहता , अंकित पगारिया, सुनील कोठारी, लोकेश चिपड, लोकेंद्र भड़कतिया, ओमप्रकाश लड्ढा , नारायण पटवा, सुनील जागेटिया, अजय साहू , संजय खटोड़ उपस्थित रहेे।
0 टिप्पणियाँ