चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन नगर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ 15 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव जिला क्लक्टर चेतनराम देवड़ा को पेश किया। 20 वार्डों वाली कपासन नगर पालिका में एक पार्षद की मृत्यु होने के बाद 19 पार्षद हैं और इनमें से नगर पालिकाध्यक्ष दिलीप व्यास के खिलाफ 15 पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए।
नगर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का देखे वीडियो-
भाजपा पार्टी से कपासन नगर पालिका के दिलीप व्यास अध्यक्ष हैं। अविश्वास प्रस्ताव में भाजपा पार्षद भी शामिल हैं। इधर पालिकाध्यक्ष दिलीप व्यास ने कहा कि उनके पास पांच से अधिक पार्षदों के बहुमत हैं, ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव ख़ारिज हो जाएगा। पार्षदों के कहना हैं कि दिलीप व्यास के कार्यकाल में कपासन नगर में कोई विकास कार्य नही हो पाए। इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश जाट और कपासन पंचायत समिति प्रधान भैरु लाल जाट भी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ