चित्तौडग़ढ़ जिले की नगर पालिका कपासन अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का प्रार्थना पत्र जिला कलक्टर चेतन देवड़ा के समक्ष 28 नवंबर को पार्षदों द्वारा प्रस्तुत किया गया था।
राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 53 एवं राजस्थान नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव नियम 2017 के तहत अविश्वास प्रस्ताव पर विचार के संबंध में 10 दिसंबर को प्रात: 11 बजे नगर पालिका कपासन के मीटिंग हॉल में बैठक आयोजित की जाएगी।
उक्त बैठक की अध्यक्षता करने के लिए जिला कलेक्टर ने अतिरिक्त जिला कलक्टर मुकेश कुमार कलाल को नियुक्त किया है ताकि वे अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में नगर पालिका कपासन के मीटिंग हॉल में विधि एवं नियमों के अधीन 10 दिसंबर को पार्षदों की बैठक आयोजित कर जिला कलक्टर चेतन देवड़ा को रिपोर्ट देंगे। जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने नगर पालिका कपासन के पार्षदों को बैठक में भाग लेने के लिए नोटिस जारी कर सूचित किया है। यह जानकारी जिला कलक्टर चित्तौडग़ढ़ चेतन देवड़ा ने दी।
0 टिप्पणियाँ