चित्तौड़गढ़। देश में फैल रहे कोरोना वाइरस के चलते जौहर श्रंद्धाजलि समारोह के तीन दिवसीय सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं।
जोहर स्मृति संस्थान द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित कर बताया कि कोरोना वाइरस के चलते श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन निरस्त कर दिया गया है। अधिक भीड़ एकत्रित ना हो इसके लिए आयोजन छोटे स्तर पर किया जाएगा। उन्होंंनेे कहा कि पहली बार ऐसा हुवा कि कार्यक्रम निरस्त हुए हैं। वरना तैयारियां पूरी हो गई थी।
उन्होंने कहा कि कोरेना को महामारी घोषित कर रखा हैं। ऐसे में जोहर संस्थान ने केवल मानवता और जन हित को देखते हुवे निर्णय लेकर जोहर 17 से 19 मार्च के सभी कार्यक्रम निरस्त ककये गये हैं।
उन्होंने बताया कि सभी को सूचनाएं भी दे रहे हैं। आने वाले अतिथियों का स्वागत करेंगे और रुकने की व्यवस्था भी है। औरंगाबाद से 15 सदस्यी जत्था रवाना हो गया है। कार्यक्रम में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, पंजाब के राज्यपाल वीपीसिंह, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह सहित कई अतिथियों ने स्वीकृति दी थी।जोहर मेले को छोटे रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत खेलकूद की जगह महाराणा सांगा की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा होगी और सिम्बोलिक भाला फेंका जाएगा। वीर वीरांगनाओं को पुष्प अर्पित किया जाएगा। जोहर श्रद्धाजंलि स्थल पर यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।
0 टिप्पणियाँ