चित्तौड़गढ़। पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड व रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कैलाश चन्द सांदू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व आशीष कुमार पुलिस उप अधीक्षक वृत निम्बाहेड़ा के निर्देशन में शुक्रवार को तुलसीराम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी सदर निम्बाहेडा द्वारा प्रहलाद सिंह सहायक उप निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दौराने नाकाबंदी एक सफेद कलर की कार आती हुई नजर आई जिसको रोकने का ईशारा किया तो कार चालक ने कार को आगे पिछे कर कार को लेकर भागने का प्रयास किया जिसको घेरा देकर वाहन की सहायता से रोका गया। कार के चालक व अन्दर बैठे व्यक्ति को नाम पता पुछा तो कार चालक ने अपना नाम सोनू अजमेरा उर्फ सोनू कलर पिता भंवरलाल अजमेरा जाती तेली उम्र 27 साल निवासी बिसलवास कला थाना बघाना जिला नीमच ( म.प्र.) होना व उसके पास कार के अन्दर आगे वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम हेमन्त कुमावत पिता कोशिक जाती कुमावत उम्र 20 साल निवासी रेल्वे स्टेशन रोड मोती बाजार निम्बाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ होना बताया। सोनू कलर व हेमन्त कुमावत की तलाशी लेने पर दोनों के पास से अवैध एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन, 10 जिंदा कारतूस मिले। जिनको आर्म्स एक्ट के तहत जब्त किया जाकर सोनू अजमेरा उर्फ सोनू कलर व हेमन्त कुमावत को गिरफ्तार किया गया। आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर हर दोनो अभियुक्तगण का न्यायालय से पीसी रिमाण्ड प्राप्त कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। कार्यवाही करने वाली टीम प्रहलाद सिंह स.उ.नि., सुन्दरपाल हैड कानि, प्रमोद कुमार कानि., नरेश कुमार कानि., हरविन्दर सिंह कानि. सहयोगी टीम वृत्त कार्यालय निम्बाहेडा ब्रिजेश सिंह स.उ.नि., सुशील कुमार कानि., दीपसिंह कानि., शांतिलाल चालक कानिस्टेबल आदि थे।
0 टिप्पणियाँ