राष्ट्रीय बजरंग दल प्रदेशाध्यक्ष ने मृतक सोनी को श्रद्धांजलि अर्पित की




चित्तौड़गढ़। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल  जिलाध्यक्ष अमृत माली ने बताया की अल्प प्रवास पर राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रजापति (कोटा), एएचपी चितौड़ प्रांत उपाध्यक्ष घनश्याम सोनी बिजौलिया, कपिल शर्मा झालावाड़ ने चित्तौड़ पहुँचकर राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकता रतन सोनी के घर पर परिजनों को सांत्वना दी। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रजापति पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि रतन सोनी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रदेश भर में ज्ञापन दिए जाएंगे तथा लगातार प्रदेश भर में हिन्दू संगठनो के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर उनकी हत्या की जा रही जिससे हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त हैं। इसी माह हिन्दू युवाओं को शौर्यवान बनाने के लिए राजस्थान क्षेत्र के सभी प्रांतों में शौर्य प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे जिसमे युवाओं को आत्म रक्षा के लिए कामंडो ट्रेनिग के साथ साथ आध्यात्मिक ओजस्वी व्यक्तित्व का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश में जल्दी से जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो जिससे बेरोजगारी और अपराधिक घटनाएं खत्म हो और कानून व्यवस्था बनी रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ