चित्तौड़गढ़। सदर पुलिस थाना निम्बाहेड़ा ने सीमेंट की आड़ में अफीम डोडाचूरा परिवहन करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन द्वारा अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ व रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कैलाश चन्द सांदू अतिरिक्त पुलिस
अधीक्षक व आशीष कुमार पुलिस उप अधीक्षक वृत निम्बाहेड़ा के निर्देशन में शुक्रवार को तुलसीराम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी सदर निम्बाहेडा मय टीम एन.डी.पी.एस एक्ट में वांछित अभियुक्त की तलाश करता हुआ सिदवंडी चौराया सरहद रावलिया पहुंचा। सिंदवडी की तरफ से एक टाटा कम्पनी का ट्रेलर नम्बर आर. जे. 27 जी.सी 2059 आता हुआ नजर आया। जो पुलिस वाहन को देखकर ट्रेलर के चालक ने ट्रेलर की गति बडा हाईवे रोड़ पर चित्तौड़गढ़ की तरफ भागने लगा। ट्रेलर संदिग्ध प्रतीत होने से तत्काल उक्त ट्रेलर के आगे गाड़ी लगा ट्रेलर को रोका गया। ट्रेलर के रूकते ही ट्रेलर के चालक ने फाटक खोल भागने का प्रयास किया। चालक को रोक नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम खेमाराम पिता रूपाराम जाति जाट उम्र 27 साल निवासी कुण्डावा थाना धोरीमना जिला बाडमेर (राज.) होना बताया। ट्रेलर को चैक किया तो ट्रेलर के पीछे बॉडी तिरपाल से ढकी हुई को खोलकर देखा तो अन्दर सीमेन्ट के भरे हुये कट्टो के नीचे बीच में प्लास्टिक के काले कुल 83 कट्टे मिले। जिनमें अवैध अफीम डोडाचूरा होना पाया गया। उक्त 83 प्लास्टिक के कट्टो का तौल करने पर कट्टों में भरे अवैध अफीम डोडाचूरा का कुल वजन 17 क्विंटल 67
किलोग्राम मय बारदान के हुआ। उक्त अफीम डोडाचूरा, सीमेंट के कट्टो व ट्रेलर को जब्त किया जाकर अभियुक्त खेमाराम पिता रूपाराम जाति जाट उम्र 27 साल निवासी कुण्डावा थाना धोरीमना जिला बाडमेर (राज.) को गिरफ्तार किया गया। एन. डी. पी. एस. एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर अवैध अफीम डोडा चूरा खरीद फरोख्त के संबंध में अग्रिम अनुसंधान कैलाशचन्द्र सोनी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा द्वारा किया जा रहा है। कार्यवाही करने वाली टीम में तुलसीराम थानाधिकारी, बाबूलाल हैड कानि., सुन्दरपाल हैड कानि., प्रमोद कुमार कानि., नरेश कुमार कानि., हरविन्दर सिंह कानि., जीवन लाल कानि., सुरेश कुमार चालक कानिस्टेबल आदि शामिल थे।
0 टिप्पणियाँ