सोनी हत्याकांड मामला : बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक सहित 50-60 अन्य उपद्रवियों पर आगजनी व तोडफोड़ का मामला दर्ज


चित्तौड़गढ़। शहर में 31 मई रात को रतन सोनी हत्या के विरोध में हुए एक जून को तनाव के दौरान तोड़फोड़ व आगजनी के मामले में कोतवाली थाना पुलिस में मामला दर्ज हुआ हैं। जानकारी के अनुसार रतन सोनी हत्याकांड के बाद शहर के कुछ जगहों पर तोड़फोड़ व आगजनी के मामले में प्रार्थी जाकिर हुसैन की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस थाने में बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मुकेश नाहटा, पूर्व पार्षद मोनू सोनी, विष्णु सोनी, अन्तर्राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला संयोजक अमृत माली, शुभम सोनी, नरेंद्र गंगवाल सहित 50-60 अन्य उपद्रवियों पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले में जुट गई हैं। हत्याकांड जुड़े इस मामले में दो दिन पूर्व ही पुलिस पर पथराव करने वाले 8 जनों को नामजद करते हुए 15-20 लोगों के खिलाफ मामला कोतवाली थानाधिकारी की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ