महात्मा गांधी विद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया 24 जून से

डूंगला, (विमल नलवाया)। कस्बे में इस वर्ष खोले गये महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया 24 जून से प्रारंभ होगी। 
प्रधानाचार्य हसीना रंगरेज ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार इस वर्ष स्वतंत्रता सेनानी नंद कुमार त्रिवेदी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डूंगला को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में रूपांतरित किया गया है। विद्यालय में सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश प्रक्रिया के तहत प्रवेश आवेदन 24 जून से 28 जून तक लिए जाएंगे। इसके बाद 29 जून को संबंधित विद्यालयों में लॉटरी से प्रवेश के लिए अंतिम चयन किया जाएगा एवं 30 जून को लॉटरी का परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके बाद एक जुलाई से प्रवेश कार्य व शिक्षण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। प्रवेश के लिए आवेदन विद्यालय समय में व्यक्तिशः अथवा विभागीय साइट पर ऑनलाइन किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ