रतन सोनी हत्याकांड मामला : पुलिस पर पथराव करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज, 8 नामजद, महिलाओं के नाम भी शामिल

                    (फाइल फोटो)

चित्तौड़गढ़। दो दिन पूर्व शहर में रतन सोनी हत्याकांड में उपजे विवाद के दौरान पुलिस फ्लैग मार्च पर पथराव करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। जानकारी के अनुसार रतन सोनी हत्याकांड के दौरान शहर में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही थी। इसी दौरान पुलिस पर पथराव किया गया। जिस पर कोतवाली थानाधिकारी द्वारा रिपोर्ट दी गई। जिस पर कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया हैं। प्रकरण में 8 लोगों को नामजद किया हैं। नामजद आरोपियों में महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। वही इस मामले में डेढ़ दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों को भी नामजद किया जा रहा हैं। कोतवाली थानाधिकारी ने राजकार्य में बाधा पहुंचाने व पुलिस को जान से मारने की नीयत से पथराव करने का मामला दर्ज किया हैं। शहर के लौहार मोहल्ले में पुलिस फ्लैग मार्च के दौरान पथराव किया गया था। थानाधिकारी मोतीराम की रिपोर्ट पर नामजद लौहार मोहल्ला निवासी इकबाल, अल्ताफ, इमरान, शब्बीर, रुकैया बानो, सलमा, बबलू कुंजड़ा, हसीना बानो और शरीफ इंदौरी आदि नामजद के अलावा 15 से 20 अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ