चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक पर केंद्र की भाजपा सरकार बदले की भावना से केंद्रीय एजेंसियों व पुलिस बल का दुरुपयोग किया जा रहा है इस संदर्भ में ब्लॉक ग्रामीण कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
शहर कांग्रेस कमेटी प्रेमप्रकाश मुंदड़ा ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी त्रिलोक चंद जाट ने संयुक्त रूप से बताया कि भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों पर किए जा रहे प्रहार वह केंद्रीय एजेंसियों व पुलिस का दुरुपयोग कर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी अध्यक्षा एवं पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी व अन्य कांग्रेस नेताओं को बिना तथ्यों के आधार और मनगढ़त आरोपो में नेशनल हेराल्ड मामले में राजनीतिक प्रतिशोध से सीबीआई व ईडी द्वारा पूछताछ के नाम पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा परेशान किये जाने हेतु बार बार तलब किया जा रहा है तथा सेना में 4 वर्ष के सेवाकाल हेतु अग्निवीर की भर्तियों की नई योजना में अग्निपथ लागू की जो कि भारतीय सेना के गौरव अनुसाशन व गरिमा के विपरीत है,अग्निपथ देश के युवाओं एवं उनके भविष्य के साथ धोखा है, कांग्रेस पार्टी युवाओ के साथ खड़ी है व सभी युवाओ के समर्थन में है, युवाओ के साथ खिलवाड़ करने व संवैधानिक संस्थाओं ईडी,इंकम टेक्स,सीबीआई के दुरुपयोग के संदर्भ में शहर कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़, व ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ द्वारा 21 जून मंगलवार को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्री चौराहा पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम मेंशहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मुंदड़ा, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिलोक चंद जाट की उपस्थिति में प्रदर्शन किया जाएगा एवं धरने में पूर्व विधायक एआईसीसी सदस्य,पीसीसी सदस्य, सभापति जिला ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारी, अग्रिम संगठन, प्रकोष्ठ विभाग, नगर परिषद पार्षदगण, सरपंचगण, पंचायत समिति सदस्यों, ग्राम इकाई अध्यक्ष व शहर अथवा ग्रामीण के समस्त कांग्रेस जनों को आमंत्रित किया गया है।
0 टिप्पणियाँ