दुर्ग स्थित कुंड में नहाते समय एक पर्यटक की डूबने से मौत

चित्तौड़गढ़। दुर्ग स्थित चतरँग मोरी के पास कुंड में नहाते समय एक पर्यटक के डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जयपुर चाकसू निवासी राम शर्मा चित्तौड़गढ़ दुर्ग भ्रमण को आया था। कुंड में नहाते समय वह डूब गया। सूचना पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर की टीम मौके पर बुलाई गई।
मृतक के जेब में आधार मिला। उसके आधार पर चाकसू निवासी राम शर्मा की कुंड में डूबने से मौत हो गई।
 शव को कुंड से निकलवा कर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।  कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ