ट्रेलर से टकराई नीलगाय, शॉर्ट सर्किट से ट्रेलर में लगी भीषण आग

डूंगला, (विमल नलवाया)। उपखण्ड क्षेत्र के मोरवन के पास ट्रेलर में आग लग गई। ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोरवन टोल नाके के पास उदयपुर से निम्बाहेडा जा रहे एक ट्रेलर के आगे अचानक नीलगाय के आने से टक्कर हो गयी। जिससे शॉर्ट सर्किट से ट्रेलर में आग लग गयी। ड्राइवर कैलाश मीणा ने कूद कर जान बचाई। आग ने पलक झपकते ही विकराल रूप ले लिया। निम्बाहेडा से दमकल की गाड़ी ने आकर आग बुझाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ