डूंगला, (विमल नलवाया)। ईडी द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को परेशान करने के विरोध में डूंगला ब्लॉक के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
ब्लॉक अध्यक्ष उत्सव कुमार भाणावत के नेतृत्व में प्रेम नगर स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। पूतला दहन से पूर्व केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाए गए। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व जिला परिषद सदस्य हनुमंत सिंह बोहेड़ा, एआईसीसी मेंबर दीपक मेवाड़ा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल सामर, वरिष्ठ कार्यकर्ता बगदीराम शर्मा, बंशीलाल गर्ग, ओंकार लाल व्यास, नगर अध्यक्ष मोहन लाल तेली, मनीष मेहता, कुंदन मल मोगरा, पारसमल पितलिया, नरेंद्र मेहता, दिलीप दाणी, विनोद दाणी, अनिल भानावत, उदय लाल खटीक, किशन लाल रावत, शंकर बंजारा, भगवान लाल गायरी, बाबू खां एवं बड़ी संख्या में ब्लॉक के युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ