रोड़वेज की चपेट में आने से एक युवक मौत


चित्तौड़गढ़। भदेसर थाना क्षेत्र के नाहरगढ़ चौराहा के पास एक रोडवेज बस की चपेट में आ जाने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नाहरगढ़ चौराहा के पास एक युवक रोड़वेज बस की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद रोड़वेज बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से भाग छूटे। युवक की कब से पर्स में आधार मिला। जिसपर सुरपुर निवासी 23 वर्षीय कैलाश जटिया का नाम लिखा हुआ हैं। 
 सूचना पर भदेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मौजूद भैरू लाल जाट के वाहन से शव को अस्पताल की मोर्चरी के लिए ले जाया गया। यह जानकारी समाजसेवी वीरेंद्र सिंह राणावत व भैरू लाल जाट ने दी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ