महिला पार्षद ने खाया विषाक्त पदार्थ, आईसीयू में भर्ती


चित्तौड़गढ़। सदर थाना क्षेत्र के मधुबन निवासी महिला पार्षद ने विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से उसकी तबियत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार वार्ड 28 की महिला पार्षद दीप्ति मेनारिया ने किन्ही कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। अचानक से दीप्ति को उल्टियां होना शुरू हुई तब घर वालों को पता चला। परिजनों ने तुरंत जिला अस्पताल ले कर गए। जहाँ दीप्ति मेनारिया को आईसीयू में भर्ती करवाया गया। सूचना पर सभापति संदीप शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। विषाक्त पदार्थ खाने के कारणों का फिलहाल पता नही चल पाया हैं। पुलिस ने इस संबंध में दीप्ति मेनारिया के बयान भी दर्ज किए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ