पिकअप पलटने से दो की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

चित्तौड़गढ़। भदेसर उपखण्ड क्षेत्र के करौली- चिकारड़ा मार्ग पर एक पिकअप असन्तुलित होकर पलट गई। जिससे दो लोगों की मौत हो गई। वही हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया हैं। ये एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर वापस अपने गांव छोटीसादड़ी के साटोला जा रहे थे। इस बीच पिकअप करौली के पास पलट गई जिससे यह हादसा हो गया। सूचना पर मण्डफिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ