घर में घुसकर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला


निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा सदर थानान्तर्गत सांकरिया कसई कुड़ी निवासी कालू खां पुत्र सकूर खां ने सदर थाना निम्बाहेड़ा में कल शाम 6 बजे बाद पेश होकर रिपोर्ट दी है। फरियादी कालू खां की रिपोर्ट पर मामला आई पी सी की धारा अन्तर्गत 143,148,149, 323,452, 427,504 में दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। मामले में जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक पुलिस प्रहलाद सिंह को नियुक्त कर जांच के आदेश दिए गए।
सदर थाने में प्रस्तुत रिपोर्ट में कालू खान ने बताया कि मेरे पिता शंकर खां व मेरी माता शमीम बानों तथा मेरा भाई तौफिक और मेरा बच्चा इमरान तथा इमरान का दोस्त सोहेल अली तथा मेरी पति मुमताज घर के अन्दर थे कि करीब 2 बजे हमसलाह होकर हाथों में तलवारे, सरिए हाथो से फैंटे लिए हुए दिनेश पिता कैलाश कीर और मनीष पिता रमेश मेघवाल, अर्जुन पिता मोहन मेघवाल, धारा सिंह तथा इनके साथ 5 से 6 अन्य नकाबपोश अपराधी थे जिन्होंने मेरे मकान के किवाड़ों पर बड़ें बड़ें पत्थर डालकर किवाड़ों को तौड़कर घर में घुसे तथा मेरे पिता, मेरे भाई, माता व मेरे लड़के के दोस्त सभी जनों पर जानलेवा हमला किया। सभी घायल अस्पताल में भर्ती हैं। सोहेल, इमरान, शकुर खां के शरीर पर गम्भीर चोटे आई है।
रिपोर्ट पर मामला निम्बाहेड़ा सदर पुलिस थाना में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच प्रहलाद सिंह सहायक पुलिस उप निरीक्षक द्वारा की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ