चित्तौड़गढ़। स्थानीय चंदेरिया क्षेत्र में स्थित अलग स्टडीज स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बच्चों व उनके परिजनों को योग कराया गया।
डांस टीचर संदीप शाह व जय देशबंधु ने बताया कि चंदेरिया स्थित अलख स्टडीज स्कूल में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बच्चों व उनके मौजूद परिजनों को योग कराया गया जिसमें अनुलोम विलोम, शशांकासान सहित अन्य आसन करवाये गये। स्कूल के प्रधानाध्यापक जयेश भटनागर ने बताया कि इस कैंप में बच्चों को योग से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी जिस पर सभी बच्चों व परिजनों ने नियमित योग कर स्वस्थ्य रहने का संकल्प लिया।
0 टिप्पणियाँ