चित्तौड़गढ़। तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा तेरापंथ धर्म संघ के नवम आचार्य श्रीतुलसी का 25वाँ महाप्रयाण दिवस विसर्जन दिवस के रूप में मनाया गया। महिला मंडल अध्यक्ष प्रीती ढीलीवाल ने बताया कि इस दिवस पर सभी सदस्यों द्वारा जप-तप व तुलसी अष्टकम के माध्यम से अपनी श्रृद्धाजंलि दी। मंत्री ऋतु सुराणा ने बताया कि इस अवसर पर आचार्य तुलसी: नारी जाति के उन्नायक और आचार्य तुलसी: धर्म क्रांति के सुत्रधार विषयक लेख प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में तमन्ना बीकानेरिया ने प्रथम, उमा सुराना ने द्वितीय व स्नेहा ढीलीवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें महिला मंडल के द्वारा सम्मानित किया जायेगा।
0 टिप्पणियाँ