33वें जन्मदिन पर 33 प्रतिभावान छात्र छात्राओं का किया सम्मान

चित्तौड़गढ़। आजकल जन्मदिन या कोई खुशी के मौके पर विभिन्न प्रकार के आयोजन आयोजित कर खुशी के पल एक दूसरे को बांटने का कार्य किया जाता है। भदेसर क्षेत्र के बिलड़ी गांव के सामाजिक कार्यकर्ता शंकर लाल मेघवाल ने अपने 33वें जन्मदिन के खास अवसर पर हाल ही में 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को भारतीय संविधान की संक्षिप्त बुक श्रीफल भेंट कर केरियर गाइडलाइंस देते हुए शुभकामनाएं दी।
शंकरलाल मेघवाल बिलडी ने बताया कि पत्नी दोनों बच्चों के जन्मदिन पर भी वृक्षारोपण एवं कोराना काल में मास्क सैनिटाइजर काढ़ा वितरण कर जन्मदिन मना चुके हैं साथ ही कहा कि मेघवाल समाज शैक्षिक सर्वे योजना डूंगला बड़ीसादड़ी के संयोजक मांगीलाल मेघवाल बिलोट के निर्देशन में इस बार 33वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत गरदाना नपावली आसावरा क्षेत्र के 33 प्रतिभावान छात्र छात्राओं घर-घर जाकर सम्मानित कर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर नानू राम मेघवाल, सुरेश चंद्र नायक, शांतिलाल कीर, लक्ष्मण मेघवाल,  नरेश खटीक, बंटू दमामी,  मुकेश जाट,  सोनू खटीक, भेरूलाल निरंकारी,  शंकरलाल पिराना, ई-मित्र संचालक शंभूलाल सहित कई कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ