चित्तौड़गढ़, (सलमान)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शहर के गोरा बादल स्टेडियम में सामूहिक योग कार्यक्रम में जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल सहित अन्य अधिकारियों, जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और युवाओं भाग लिया। योग प्रशिक्षक ने योग के विभिन्न आसन करवाए।
जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
0 टिप्पणियाँ